दीपिका सिंह का जीवन परिचय Deepika Singh Wikipedia Biography in Hindi

जन्म स्थान (Birthplace) : दिल्ली पति का नाम (Husband) : रोहित राज गोयल उम्र (Age) : 32

कौन है दीपिका सिंह (Deepika Singh)?

दीपिका सिंह (Deepika Singh)) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है, जिन्होंने दीया और बाती हम धारावाहिक से अपनी पहचान बनाई। जो की स्टार प्लस पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। दीपिका सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत स्टार प्लस की श्रृंखला दीया और बाती हम  में संध्या की भुमिका निभाकर की,जो कि मौज मस्ती करने वाली, उत्साही युवा लड़की की कहानी है। दीपिका सिंह टेलीविजन की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं आमतौर पर उन्हें संध्या के नाम से जाना जाता हैं।

क्यों है चर्चा?

  • दीपिका सिंह ने “दीया और बाती हम” की पूरी यूनिट के सामने अपने सह अभिनेता अनस राशिद को थप्पड़ मारा और उसके साथ गरमागरम बहस हुई
  • हाल ही में इंस्टाग्राम पर चक्रवात तौकते के कारण हुई बारिश का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया है। पोस्ट के साथ, एक्ट्रेस ने एक प्रेरक कैप्शन भी लिखा है, हालांकि, तूफान के कारण हुई तबाही के बीच डांस करने के लिए वह नेटिज़न्स की आलोचनाओं का शिकार हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, ”इस तरह के वीडियो का प्रचार न करें… बाहर रहना सही नहीं है तो वही एक अन्य यूजर ने लिखा, “तुम्हारे घर की छत सही सलामत है इसलिए.

जीवनी | हिंदी बायोग्राफी | विकिपीडिया

पूरा नाम (Name) दीपिका सिंह गोयल
जन्म स्थान (Birthplace) दिल्ली
जन्म तिथि (Date of Birth) 26 जुलाई 1989
उम्र (Age) 32
पेशा (Profession) एक्ट्रेस
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
शैक्षिक योग्यता (Educational qualification) मार्केटिंग में एमबीए
धर्म (Religion) हिन्दू
पिता का नाम (Father)
माता का नाम (Mother)
बहन (Sister) पूर्वा सिंह

निजी जीवन

दीपिका को अभिनय शुरू करने से पहले बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। जब वह सीरियल्स में शामिल होने की कोशिश कर रहीं थी तो शायद ही कभी रात में सोई हों। वह हमेशा अपनी एक्टिंग को सुधारने के लिए बिजी रहती थी। अभिनय से पहले उन्होंने दिल्ली में वस्त्र व्यवसाय में अपने पिता की सहायता की जो संकट में था। दीपिका अपने स्कूल लाइफ में एक उज्जवल छात्रा के रूप में अपने आप को प्रस्तुत किया है।

जन्म व शिक्षा

दीपिका सिंह का जन्म एक राजपुत परिवार में 26 जुलाई 1989 में दिल्ली में हुआ था। सिंह ने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से विपणन पर व्यवसाय प्रशासन में मास्टर्स की डिग्री ली है। वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी और दिल्ली में अलग – अलग थिएटर कृत्यों में हिस्सा भी लिया है ।

विवाह

दीपिका सिंह का विवाह रोहित राज गोयल के साथ 2 मई 2014 को संपन्न हुई। रोहित दैनिक धारावाहिक ” दिया और बाती हम ” के निर्देशक थे जिसमें दीपिका सिंह , संध्या का किरदार अदा कर रही थी। हलाकि शादी के बाद रोहित ने शो छोड़ दिया था ।

पुरस्कार एवं उपलब्धियां

  • पसंदीदा बहू 
  • पसंदीदा नया सदस्य (महिला)
  • पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय जोड़ी (नामित)
  • पसंदीदा जोड़ी(नामित)
  • पसंदीदा बेटी(नामित)
  • नई सोच का पल (नामित)
  • पसंदीदा पत्नी

दीपिका सिंह (Deepika Singh) की तस्वीरें

दीपिका सिंह (Deepika Singh) के बारे में कुछ तथ्य

  • स्मोकिंग – नहीं
  • अभिनय से पहले उन्होंने दिल्ली में वस्त्र व्यवसाय में अपने पिता की सहायता की जो संकट में था
  • दीपिका को अभिनय शुरू करने से पहले बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा
  • उनके शो दीया और बाती हम के निर्देशक रोहित राज गोयल के प्यार में पड़ने के बाद, उन्होंने 2014 में शादी कर ली।
  • वह पंजाबी-राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

सोशल मीडिया लिंक्स :

  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Leave a Comment