HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एक हिदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने देश भर में स्थित अपने विभिन्न डिविजनों, ऑफिसों और आरएण्डडी सेंटरों में विभिन्न ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना की है। एचएएल नोटिफिकेशन के मुताबिक डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, सिक्यूरिटी ऑफिसर, फायर ऑफिसर, आदि पदों की कुल 85 वेकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निकाली 85 ऑफिसर पदों की भर्ती के आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यदि आप भी एचएएल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट, hal-india.co.in के करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।
भर्ती अधिसूचना और आवेदन के पेज के लिंक इस पेज पर भी दिए गए हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार एक्टिव लिंक से पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉग-इन करके अपने सम्बन्धित पद के लिए अप्लाई करें। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 निर्धारित है।
HAL Recruitment 2023 आवेदन करने का लिंक
HAL Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
भरे जाने वाले पदों का विवरण
सीनियर टेस्ट पायलट (एफडब्ल्यू)/टेस्ट पायलट (एफडब्ल्यू) | 2 |
मुख्य प्रबंधक (सिविल) | 1 |
वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) | 1 |
उप प्रबंधक (सिविल) | 9 |
मैनेजर (आईएमएम) | 5 |
उप प्रबंधक (आईएमएम) | 12 |
इंजीनियर (आईएमएम) | 9 |
उप प्रबंधक (वित्त) | 9 |
वित्त अधिकारी | 6 |
डिप्टी मैनेजर (एचआर) | 5 |
उप प्रबंधक (कानूनी) | 4 |
उप प्रबंधक (मार्केटिंग) | 5 |
सुरक्षा अधिकारी | 9 |
अधिकारी (राजभाषा) | 1 |
अग्निशमन अधिकारी | 3 |
इंजीनियर (सीएस) (कॉम्प्लेक्स ऑफिस) | 3 |
आवेदन करने के लिए चाहिए ये योग्यता
- चीफ मैनेजर (सिविल)/सीनियर मैनेजर (सिविल)/डिप्टी मैनेजर (सिविल): उपयुक्त वैधानिक मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों से सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिग्री होनी चाहिए.
- मैनेजर (आईएमएम)/डिप्टी मैनेजर (आईएमएम)/इंजीनियर (आईएमएम): उपयुक्त वैधानिक प्राधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले आवेदन कर सकते हैं.
चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
ग्रेड वेतनमान (2017 स्केल)
- II 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये
- III 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये
- IV 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये
- V 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये
- VI 80,000 रुपये से 2,20,000 रुपये
- VII 90,000 रुपये से 2,40,000 रुपये