Motivational Guru Nanak Quotes in Hindi

Motivational Guru Nanak Quotes in Hindi : गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का पहला गुरु माना गया है। उन्होंने अपना जीवन निर्धन और असहाय लोगों की सेवा में व्यतीत किया। सेवा का भाव उन्होंने आजीवन अपनाया। गुरु नानक देव जी भक्त, दार्शनिक, समाज सुधारक, दूरदृष्टा, देशभक्त, आदि थे।

गुरु नानक जी ने सिख धर्म की रक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य किए। समाज की सेवा हो सके इसे धर्म का विषय बनाकर सेवा को परमार्थ का कार्य सिद्ध किया। गुरु नानक देव साहेब सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले धर्म गुरु थे। सिख धर्म के लोग इनकी जयंती को गुरु पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाते है।

गुरु नानक जी ने समाज में लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया था और सामाजिक कुरीतियों का विरोध कर के देव साहेब ने लोगों को एक नई सोच और दिशा की ओर प्रेरित किया था।

गुरु नानक देव जी ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की नींव रखी थी। गुरु नानक के अनुयायी उन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। गुरु पर्व या प्रकाश पर्व गुरु नानक देव के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नामक जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में है।

आइए पढ़ते है इस पोस्ट में Motivational Guru Nanak Quotes in Hindi के बारे में, जो की आपको ज्ञान, शांति, अच्छाई और प्रेम आदि की ओर प्रेरित करते है।

Guru Nanak Dev ji Motivational Quotes in Hindi

बिना इच्छाशक्ति के कुछ संभव नहीं है

कुछ करने से पूर्व

अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत कीजिए

आपके सभी कार्य सफल होंगे।

किसी भी प्रकार का बहाना और बेईमानी

स्वयं को धोखा देने के समान है

क्योंकि ईश्वर तो सब जानता और देखता है।

जितना हो सके सेवा का भाव रखो

ईश्वर तुम्हें एक ऐसी

सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा

जो इस युग में अमृत के समान है

हजारों असफलता एक शानदार सफलता के लिए

मिसाल बनती है

तो आप असफलता से क्यों घबराए

खुलकर अपने सर्वश्रेठ की तयारी करे।

जीवन में आने वाली असफलता का सामना होने पर

स्वयं को कोसना या ईश्वर को दोष देना नहीं

बल्कि  पूर्ण मनोबल साहस और

आत्मविश्वास से पुनः प्रयास करना।

नकारात्मक शक्तियां

आपका तब तक पीछा करती है

जब तक आप किसी कार्य को करने के लिए

पूरी निष्ठा के साथ संलग्न नहीं होते।

किसी भी जीत में स्वयं को

उत्साह के वशीभूत होकर भटकने मत देना

क्योंकि यह आपके

आगामी जीत को हार में बदल देगा।

आपका आगामी भविष्य

आपके दिनचर्या में छिपा हुआ है

अपने दिनचर्या को सुधार कर

अपने भविष्य को सुधार सकते हैं।

इस जीवन में समय ही सीमित है

संपत्ति दोबारा कमाई जा सकती है

समय दोबारा लौटकर नहीं आता

अपने समय का उचित प्रयोग करें।

कोई भी ईश्वर को तर्क के माध्यम से समझ नहीं सकता, भले ही वह उम्र भर तर्क करे।

इस जग को जीतने के लिए अपनी कमियों और विकारों पर विजय पाना बहुत जरूरी है।

ईश्वर एक है और उसे पाने का तरीका भी एक है। यही सत्य है। वो रचनात्मक है और वो अनश्वर है। जिनमे कोई डर नहीं और जो द्वेष भाव से परे है। इसे गुरु की कृपा द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।

सभी मनुष्य एक ही हैं न कोई हिन्दू और न कोई मुसलमान। सभी एक समान हैं।

केवल वही वाणी बोले, जो आपको सम्मान दिलाये।

जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास नहीं है वो कभी भी ईश्वर पर पूर्ण-रूप से विश्वास नहीं कर सकता।

गुरु नानक जी के सुविचार

गुरु के द्वारा ही आपके जीवन में प्रकाश संभव है। गुरु उपकारक है। पूर्णशांति उनमे निहित है। गुरु ही तीनो लोकों में उजाला करने वाला प्रकाशपुंज है। और सच्चा शिष्य ही ज्ञान और शांति प्राप्त करता है।

अहंकार से ही मानवता का अंत होता है। अहंकार कभी नहीं करना चाहियें बल्कि हृदय में सेवा भाव रख जीवन बिताना चाहियें।

सांसारिक प्रेम की लौ जलाओ और उसकी राख की स्याही बनाओ, अपने हृदय को कलम बनाओ, अपनी बुद्धि को लेखक बनाओ और वह लिखो जिसकी कोई हद या अंत नहीं है।

ईश्वर की सीमायें और हदें संपूर्ण मानव जाति की सोच से परे हैं।

सत्य को जानना हर चीज से बड़ा है और उससे भी बड़ा है सच्चाई के साथ जीना।

जब आप किसी की मदद करते हैं तो ईश्वर आपकी मदद करता है। हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहो।

मैं न बच्चा हूँ, न जवान, न प्राचीन, और न ही मैं किसी जाति का हूं।

अपने जीवन में कभी ये न सोचे की यह असंभव है।

कर्म भूमि पर फल पाने के लिए कर्म सबको करना पड़ता है। ईश्वर तो सिर्फ लक़ीरें देते हैं पर रंग उनमे हमको भरना पड़ता है।

Guru Nanak Dev Ji Hindi Quotes

ईश्वर की हज़ारों आँखें हैं और फिर भी एक भी आँख नहीं। ईश्वर के हज़ारों रूप हैं और फिर भी निराकार हैं।

आप जो भी बीज बोयेंगे, उसका फल आपको देर सबेर जरूर मिलेगा।

जब शरीर मैला हो जाता है तो हम पानी से उसे साफ़ कर लेते हैं। उसी तरह जब हमारा मन मैला हो जाये तो उसे ईश्वर के जाप और प्रेम द्वारा ही स्वच्छ किया जा सकता है।

भगवान के दरबार में सभी कर्मों का लेखा-जोखा रहता है।

बिना गुरु के कुछ भी काम अधूरा होता हैं।

धन को जेब तक ही रखें उसे हृदय में जगह न दें। जब धन को ह्रदय में जगह दी जाती है तो सुख शांति के स्थान पर लालच, भेदभाव और बुराइयों का जन्म होता है।

धन के भंडार से परिपूर्ण प्रभुत्व वाले सम्राटों की तुलना में वो चींटी महान है जिसके मन में ईश्वर का निवास है।

यदि लोग अपने धन का प्रयोग सिर्फ अपने लिए और खजाना भरने के लिए करते हैं तो वह शव की तरह है, लेकिन यदि वे इसे दूसरों के साथ इसे बांटने का निर्णय लेते हैं तो वह पवित्र प्रसाद बन जाता है।

ईश्वर की प्राप्ति गुरु द्वारा ही संभव है इसलिए गुरु का सम्मान और वंदन करो।

जो व्यक्ति किसी का हक़ छीनता है उसे कही भी सम्मान नहीं मिलता। इसलिए कभी किसी का हक़ नहीं छीनना चाहियें।

जिन्होंने प्रेम किया है वे वही लोग हैं जिन्होंने परमात्मा को पा लिया है।

गुरु नानक जी के प्रेरक कथन Motivational Guru Nanak Quotes in Hindi

व्यक्ति अपना बेशकीमती जीवन सोने और खाने में गवां देता है और उसका महत्वपूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है।

व्यक्ति अपना जीवन सोने और खाने में गवां देता है और उसका महत्वपूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है।

इक ओंकार यानी ईश्वर एक है।

ईश्वर वह है जिसकी चमक से सारा जहाँ रोशन है।

10 अनमोल विचार guru nanak thoughts- 

1. गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।

2. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।

3. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

4. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

5. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।

6. हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।

7. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।

8. गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार का नारा’ दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

9. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।

10. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे। 

गुरु नानक देव जी के उपदेश (Guru Nanak Dev Ji Quotes)

1. ईश्वर एक है।

2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।

3. ईश्वर सब जगह और प्राणी मात्र में मौजूद है।

4. ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।

5. ईमानदारी से और मेहनत कर के उदरपूर्ति करनी चाहिए।

6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।

7. सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

8. मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।

9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

10. भोजन शरीर को जि़ंदा रखने के लिए ज़रूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।

11. प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।

12. ना मैं एक बच्चा हूं , ना एक नवयुवक, ना ही मैं पौराणिक हूं, ना ही किसी जाति का हूं।

13. तेरी हजारों आँखें हैं और फिर भी एक आंख भी नहीं, तेरे हज़ारों रूप हैं फिर भी एक रूप भी नहीं।

14. धन-समृद्धि से युक्त बड़े बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमे में ईश्वर का प्रेम भरा हो।

15. उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है।

16. मेरा जन्म नहीं हुआ है, भला मेरा जन्म या मृत्यु कैसे हो सकती है।

17. दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।

18. भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है।

19. सांसारिक प्यार को जला दो, राख को रगड़ कर उसकी स्याही बना लो, दिल को कलम , बुद्धि को लेखक बना लो,वो लिखो जिसका कोई अंत ना हो…कोई सीमा ना हो।

20. वह जिसे खुद में भरोसा नहीं है उसे कभी ईश्वर में भरोसा नहीं हो सकता।

21. दुनिया एक नाटक है, जो एक सपने में मंचित है।

22. केवल वो बोलो जो जो तुम्हारे लिए सम्मान लेकर आये।

23. जिन्होंने प्रेम किया है वे वो हैं जिन्होंने प्रेम को ढूंढ लिया है।

24. आपकी दया मेरी सामाजिक स्थिति है।

25 एक योगी को किस बात का भय? पेड़, पौधे, और जो कुछ भी अन्दर और भाहर है वह खुद ही है।

26. नानक, पूरी दुनिया संकट में है. वह जो उसके नाम में यकीन करता है, विजयी हो जाता है।

27. वह जो सभी लोगों को बराबर मानता है धार्मिक है।

28. अपने अस्तित्व के निवास में शांति से रहो, और मृत्यु दूत तुम्हे छू भी नहीं पायेंगे।

29. इस दुनिया में जब तुम खुशियाँ मांगते हो दर्द सामने आ जाता है।

30. सत्य को जानना हर एक चीज से बड़ा है। उससे भी बड़ा है सच्चाई से जीना।

निष्कर्ष,

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Motivational Guru Nanak Quotes in Hindi के बारे में बताया है, हमें उम्मीद है की आपको यह गुरु नानक साहेब के विचार पसंद आए हो।

आपको यह गुरु नानक देव जी के अनमोल विचार कैसे लगे, हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

Leave a Comment